साई बाबा के भक्तों और साधुओं के बीच झडप
(India)
छत्तीसगढ के कबीरधाम जिले में हो रही धर्म संसद में साई बाबा के भक्तों और साधुओं के बीच झडप हो गई बाद में अन्य संतों के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत किया गया। पुलिस के अनुसार कवर्धा में द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वरुपानंद सरस्वती की अगुवाई में हो रहे धर्म संसद के दूसरे दिन साई भक्त और साधु आपस में भीड गए. हालंकि बाद में दोनों को शांत करा दिया गया. कवर्धा आयोजित हुई धर्म संसद में साई भक्तों को भी बुलाया गया था। इसमें भाग लेने के लिए दिल्ली से साई मनुष्य मित्र भी पहुंचे धर्मसभा में पहंुच . मनुष्य मित्र जब अपनी बात रख रहे थे तब वहां बैठे साधु संतों ने उनकी बातों पर आपत्ति जताई और माइक छीन लिया. इस दौरान मंच पर ही साई भक्तों और साधु संतों के बीच कहासुनी हो गई.पुलिस अधिकारी ने बताया कि साई भक्तों और साधु संतों के बीच कहासुनी के बाद कुछ अन्य संतों ने दोनों पक्षों को शांत करवाया तथा धर्म संसद की कार्यवाही आगे बढ सकी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।