हाईकोर्ट की शिकायत निवारण कमेटी और वकीलों के बीच हुई वार्ता
(Rajasthan, India) न्यायपालिका में भ्रष्टाचार और न्यायिक अफसरों के ट्रांसफर सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर हाईकोर्ट की शिकायत निवारण कमेटी और वकीलों की संघर्ष समिति सदस्यों के बीच सोमवार को वार्ता हुई। दोनों पक्षों के बीच सभी मांगों और मुद्दों को लेकर खुलकर सकारात्मक माहौल में वार्ता हुई। शिकायत निवारण कमेटी की ओर से न्यायाधीश मोहम्मद रफीक, न्यायाधीश आरएस राठौड़ और न्यायाधीश एमएन भंडारी ने वकीलों की शिकायतें सुनीं। शिकायत निवारण कमेटी से वार्ता के बाद वकीलों ने महाड़ाव 2 सितंबर तक स्थगित कर दिया है। शिकायत निवारण कमेटी और वकीलों के बीच 29 अगस्त को वापस वार्ता होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।