लालू यादव की होगी हृदय की सर्जरी
(DELHI, India) एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के मेडिकल डायरेक्टर डा. विजय डीसिल्वा ने यहां एक बयान में बताया, ‘लालूजी मूल रूप से एक स्वस्थ व्यक्ति हैं और जिस तरह से उन्होंने सघन चुनाव प्रचार किया है, उससे यह साफ पता भी चलता है। शुरुआती रिपोर्टों के आधार पर, अब हम यह सटीक रूप में कह सकते हैं कि उनके दिल का आपरेशन किए जाने की जरूरत है।’ बयान में कहा गया है, ‘कुछ रिपोर्टें आनी बाकी हैं। इन रिपोर्टों के आने के बाद ही हमें यह पता चल सकेगा कि किस प्रकार का आपरेशन करना जरूरी है। हम शाम को सात बजे फिर ताजा जानकारी जारी करेंगे।’ 66 वर्षीय नेता को पूर्व निर्धारित व्यापक चिकित्सा आकलन के लिए कल इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।