(MAHARASHTRA, India)
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे संपादकीय में कहा, ‘हमें यह स्वीकार करना होगा कि राजद-जदयू-कांग्रेस के गठबंधन ने 6 सीटें जीती हैं और भाजपा महज 4 ही सीटें जीत पाई है। लोगों ने दिखा दिया है कि लोकसभा एवं राज्य विधानसभा चुनावों में अंतर है। इस अंतर को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।’ इसमें कहा गया, ‘उपचुनावों के नतीजों को देखकर यह स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा-शिवसेना के नेतृत्व वाले ‘महायुति’ को अपनी कमर कसनी होगी और महाराष्ट्र में आगामी चुनावों के लिए काम करना होगा।’ पूरी तरह मोदी-लहर पर निर्भर रहने के खिलाफ चेतावनी देते हुए शिवसेना ने कहा कि राज्य के चुनाव सिर्फ बातों से नहीं जीते जा सकते।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।