(BIHAR, India)
विधान परिषद की दो सीटों के लिये सोमवार को अधिसूचना जारी होने के बाद एक भी नामांकन नहीं हुए। गौरतलब है की गुलाम गौस और मनोज कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार विधान परिषद में दो सीटों को लेकर चुनाव होना है। निर्वाचन आयोग के जारी निर्देश में 1 सितंबर तक नामांकन कार्य किया जाएगा और 2 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी । 4 सितम्बर को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। आयोग के निर्देश के अनुसार 11 सितम्बर को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा और 11 सितम्बर को 5 बजे परिणाम भी आ जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।