धौलपुर में एसीबी की कार्रवाई...सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक को किया दो हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
(Bari, Dhaulpur) धौलपुर एसीबी ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए सर्व शिक्षा अभियान में कार्यरत अतिरिक्त परियोजना समन्वयक को दो हजार रूपए क़ी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के मुताबिक सर्व शिक्षा अभियान में कार्यरत अतिरिक्त परियोजना समन्वयक राधारमण शर्मा ने निजी स्कूल की प्राथमिक से उच्च प्राथमिक में मान्यता को लेकर शाहपुर गांव के स्कूल संचालक कुमर पाल से 15 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। दस हजार में सौदा तय हो गया। कुमर पाल ने साढ़े आठ हजार पहले ही दे दिए थे। राधारमण शर्मा को एसीबी ने दो हजार रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।