उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बने राजस्थान के राज्यपाल ........
(DELHI, India) भाजपा के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को केन्द्र सरकार ने राजस्थान का राज्यपाल बनाया है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आज चार राज्यों के राज्यपालों की घोषणा के दौरान राजस्थान में कल्याणसिंह को राज्यपाल नियुक्त करने की घोषणा की। हांलाकि कल्याण सिंह ने कुछ दिनों पहले राज्यजपाल का पद लेने से इंकार करते हुए सक्रिय राजनीति में ही बने रहने की इच्छा जाहिर की थी। राजस्थान की पूर्व राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा के कार्यकाल पूरा होने के बाद राजस्थान में रा्ज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को सौंपा गया था। कल्याण के नाम पर पहले दौर में ही चर्चा हो गई थी, लेकिन उस वक्त उन्होंने साफ तौर पर मना करते हुए कह दिया था कि वो सक्रिय राजनीति में ही बने रहना चाहते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।