अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में फिल्‍म 'मर्दानी' को टैक्‍स फ्री किया गया
(UTTARPRADESH, India) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हिन्दी फीचर फिल्म ‘मर्दानी’ को मनोरंजन कर से मुक्त किए जाने की घोषणा की है. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह फीचर फिल्म महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ यौन अपराध जैसे ज्वलन्त मुद्दे पर सार्थक सामाजिक संदेश देती है. इस कुप्रथा के प्रति जागरुकता पैदा करते हुए इसके विरुद्ध संघर्ष का चित्रण इस फिल्म में किया गया है. इसके दृष्टिगत फीचर फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्त करने का निर्णय लिया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।