माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की यात्रा को और सुगम बनाने के लिए पांच नई ट्रेनें चलेंगी। इनमें से तीन प्रीमियम तथा दो एक्सप्रेस ट्रेन हैं। इस समय दिल्ली से सिर्फ श्री शक्ति एक्सप्रेस माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा तक जाती है। ट्रेनों के चलने की तिथि के बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। एक सितंबर को नई समय सारणी लागू हो जाएगी। इसमें कटड़ा के लिए तीन प्रीमियम और दो एक्सप्रेस ट्रेन को शामिल किया जाएगा। इससे दिल्ली से माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को श्री शक्ति एक्सप्रेस के साथ ही पांच अन्य ट्रेनों का भी विकल्प उपलब्ध हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेल बजट में माता वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की गई थी। इस पर अमल करने की तैयारी कर ली गई है। रेल बजट में नौ नई प्रीमियम ट्रेन चलाने का फैसला किया गया था जिसमें तीन ट्रेन कटड़ा के लिए प्रस्तावित हैं। इसमें माता वैष्णो देवी बांद्रा प्रीमियम, माता वैष्णो देवी हावड़ा प्रीमियम और माता वैष्णो देवी यशवंतपुर प्रीमियम साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। ये तीनों प्रीमियम ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गुजरेंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।