लालू प्रसाद यादव की मुंबई में आज होगी हॉर्ट सर्जरी
(BIHAR, India) लालू को कल चिकित्सकीय जांच के लिए द एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से कहा गया कि प्रारंभिक चिकित्सकीय जांचों से संकेत मिलता है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री 66 वर्षीय लालू प्रसाद की अवरूद्ध धमनी को ठीक करने और एक वाल्व बदलने के लिए शल्यक्रिया की जरूरत है। इंस्टीट्यूट में डायरेक्टर मेडिकल अफेयर्स एंड क्रिटिकल केयर डा. विजय डी सिल्वा ने संवाददाताओं से कहा कि लालू प्रसाद की सभी जांच कर ली गई हैं और उनमें धमनी संकुचन का पता चला है। हम बुधवार सुबह उनकी शल्यक्रिया करेंगे जो कि छह से सात घंटे चल सकती है। उन्होंने कहा कि हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों में से एक धमनी अवरूद्ध हो गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।