(Buhana, Jhunjhunun)
प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर 13 सितंबर को होने वाले उप चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा ने अपने अपने सभी पत्ते खोल दिए हैं। नामांकन के आखिरी दिन यानी बुधवार को भाजपा ने झुंझुनूं की सूरजगढ से सीएम वसुन्धरा राजे के सिपहसालार माने जाने वाले डाॅक्टर दिंगबर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा सूत्रों की मानें तो भरतपुर की डीग-कुम्हेर सीट से विधानसभा चुनाव हार चुके दिगंबर सिंह का सूरजगढ सीट निकालना बड़ा ही मुश्किल माना जा रहा है। हालाकि सीएम राजे और प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सूरजगढ विधानसभा सीट को प्राथमिकता देते हुए यहां चुनाव प्रचार के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की टीम का गठन किया गया है। जानकारी के मुताबिक झुंझुनूं क्षेत्र जाट बाहुल्य होने के कारण दिगंबर सिंह को लाभ मिल सकता है। हालाकि भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामकिशोर मीणा दावा किया है कि भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इसके लिए पूरी तैयारी की गईं है। गौरतलब है कि प्रदेश की नसीराबाद सीट से सरिता गैना, वैर से गंगाराम कोली, कोटा दक्षिण से संदीप शर्मा और सूरजगढ से दिगंबर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।