(BIHAR, India)
निशाने पर हैं सुशील कुमार मोदी जिनके नेतृत्व में उप चुनाव लड़ा गया था। बिहार के दस सीटों के उपचुनाव में बीजेपी महागठबंधन से पिछड़ गयी और दसो सीट पर जीत का ख्वाब संजोने वाली पार्टी को महज चार सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। भले ही बीजेपी यह कहकर अपना गम कम कर रही हो की नीतीश जीत कर भी हार गए लेकिन अब बीजेपी के अंदर खाने की कलह खुलकर सामने आने लगी है। जहां सीपी ठाकुर जैसे वरीय नेताओं ने गंभीर आरोप लगते हुए कहा की उनके साथ चपरासियों जैसा व्यवहार होता है तो हरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी इशारो इशारो में सुशील मोदी के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया ऐसा नहीं है बिहार बीजेपी के नेतृत्व पर पार्टी के नेताओ ने ही सवाल नहीं खड़े किये है , हार के बाद आरएलएसपी के अध्यक्ष ने भी हार का ठीकरा बिहार बीजेपी पर फोड़ा था। अब बीजेपी में मचे बवाल ने जदयू को भी सुशील मोदी पर हमला करने का मौका दे दिया है।
वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय का कहना है की पार्टी के अंदर कोई नाराज़ नहीं है। ज़ाहिर है मोदी लहर पर सवार बिहार बी जे पी को इस उप चुनाव में ज़ोर दार झटका मिल गया है। पार्टी हार की समीक्षा में भी जुट गयी है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के अंदर मौजूद असंतोष को शांत करना है ताकि अगले साल होने वाले चुनाव बिहार विधान सभा के चुनाव में इन नतीजों का असर न हो।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।