वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे मोदी: आनंदीबेन
(GUJARAT, India) गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने इस सम्मेलन के संबंध में आयोजित एक कार्य्रकम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘उद्घाटन कार्य्रकम में प्रधानमंत्री की उपस्थिति पर सहमति जताई है।’ यह द्विवर्षीय आयोजन 11 जनवरी से 13 जनवरी 2015 को महात्मा मंदिर, गांधीनगर में होगा। पटेल ने 1000 से अधिक उद्योगपतियों, राजनयिकों व अन्य राज्यों को इस आयोजन के लिए न्योता दिया है। देश की कुल जीडीपी में गुजरात का हिस्सा 7.5 प्रतिशत है और मुख्यमंत्री को उम्मीद है कि उनका राज्य देश की अर्थव्यवस्था में और बड़ी भूमिका निभाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।