(Mumbai, Mumbai)
अस्पताल के बयान के अनुसार, छह घंटे और 15 मिनट तक चली सर्जरी में महाधमनी वॉल्व बदला गया, महाधमनी को ठीक किया गया और दिल में तीन मिलीमीटर के छेद को भरा गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री में ‘एऑर्टिक स्टेनोसिस’ (महाधमनी वॉल्व का बढ़ जाना) की पहचान की गई थी और उन्हें सोमवार को यहां एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। पांच साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी ऑपरेशन कर चुके और संस्थान के प्रमुख डॉक्टर रमाकांत पांडा ने कहा कि ऑपरेशन का फैसला 66 वर्षीय नेता के कई चिकित्सीय परीक्षणों और उनके आकलन के बाद लिया गया। इस बीच, राजद नेताओं और विधायकों तथा शुभचिंतकों ने उनके स्वास्थ्य लाभ को लेकर पटना में पार्टी मुख्यालय पर हवन और विशेष पूजा अर्चना की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।