साढ़े सात टन के ‘महालड्डू’ के साथ आंध्र में गणेश उत्सव शुरू
(India) इन दो ‘लड्डुओं’ को समारोह के लिए कल आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम और हैदराबाद के खरताबाद भेजा जाएगा। मिठाई के दुकान के प्रबंधक एस वेंकटेश्वर राव उर्फ श्रीनू बाबू ने कहा कि श्री भक्तनजनेय स्वीट्स ने विशाखापत्तनम में गाजुवाका के विशाखा युवा संघ के पंडाल के लिए 7500 किलो का एक लड्डू तैयार किया है। इसे कल वहां भेजा जाएगा। इस साल दुकान को 10 से 1200 किलो के वजन वाले 480 लड्डू बनाने के अन्य ऑर्डर भी मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें पूर्व और पश्चिमी गोदावरी जिलों, विशाखापत्तनम, हैदराबाद और तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश के अन्य हिस्सों से ऑर्डर मिले हैं।’ उन्होंने कहा कि उनकी दुकानों ने बड़े लड्डू बनाने में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। सुरुचि स्वीट्स के मालिक पी. मल्लिकार्जुन राव ने कहा, 5000 किलो का लड्डू आज एक ट्रॉली के जरिए हैदराबाद ले जाया जा रहा है। बाबू ने कहा, ‘हम आज शाम तक हैदराबाद पहुंच जाएंगे और वहां खरताबाद की गणेश उत्सव समिति को इसे सौंप देंगे। खरताबाद में गणेशजी की 60 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां लाखों श्रद्धालु उनके दर्शन करने आते हैं और इस ‘महालड्डू’ को भी देख सकते हैं। लड्डू को गणेश जी की प्रतिमा के हाथ पर 29 अगस्त को पूजा के बाद रखा जाएगा।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।