हर घर को बैंक से जोड़ने की मुहिम शुरू,,,,,,
(Rajasthan, India) आज से प्रदेश में शुरू हो रही प्रधानमंत्री जन-धन योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह विद्याश्रम स्कूल के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मुख्य अतिथि होंगी। इधर जयपुर के बनीपार्क स्थित एसबीबीजे की कलेक्ट्रेट शाखा में योजना के लाभान्वितों योजना की जानकारी दी गई इस मौके पर एडीएम पुखराज सेन और बैक के मुख्य महाप्रबंधक एस वैंकटरमन ने खाता धारकों को पास बुक जारी की । गौरतलब है कि योजना के तहत साल भर में 15 करोड़ बैंक खाते खोले जाएंगे इस दौरान खाता धारकों को सरकारी योजना का लाभा मिलने के साथ एक लाख का बीमा भी किया जाएगा । इधर सिंडीकेटबैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में जिले की बिलौंची, फतेहपुरा और चैमू शाखाओं में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाते खुलवाने के लिए शिविरों का आयोजन किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।