(Bayana, Bharatpur)
राज्य के चार विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक कुल 42 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोविन्द शर्मा ने बताया कि चार विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन दाखिल नामांकन पत्रों के साथ ही अब सूरजगढ से 14 उम्मीदवार, वैर से 9, नसीराबाद से 7 और कोटा दक्षिण से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं.। उन्होंने बताया कि राज्य के इन चार विधानसभा क्षेत्रों में आगामी 13 सितम्बर को उप चुनाव होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 28 अगस्त को होगी, जबकि प्रत्याशी 30 अगस्त तक अपनेे नाम वापस ले सकेंगे। कांग्रेस उपचुनाव को लेकर सक्रिय हो गई है, वहीं सचिन पायलट ने इन चुनावों की कमान संभाली है। पायलट चुनाव को लेकर दो दिन के वैर विधानसभा के दौरे पर है । पायलट आज और कल कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और कांग्रेस के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।