(BIHAR, India)
अखंड सुहाग की कामना का व्रत तीज आज गुरुवार को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निराहार व्रत रखकर महादेव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। बुधवार की रात 10.24 बजे से ही दूज समाप्त हो गया और तीज प्रारंभ हो गया। लेकिन, तीज व्रत का अनुष्ठान हस्त नक्षत्रयुक्त तृतीया तिथि को मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंड़ित प्रेमसागर पांडेय के मुताबिक जिस दिन हस्त नक्षत्रयुक्त तृतीया तिथि हो, उसी दिन तीज का व्रत करना चाहिए। हस्त नक्षत्र का प्रवेश गुरुवार को दिन 10.38 बजे से होगा और रात 12.32 बजे तक रहेगा। अत: तीज का व्रत दिन में 10.38 बजे के बाद ही करना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।