आज गणेश चतुर्थी है इस मौके पर देश में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ भगवान गणेश का विधविधान से पूजन कर जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जयपुर के मोतीडूंगरी मंदिर में सुबह 4 बजे से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है। वहीं गणेश जी को चोला और सोने चांदी के वर्क से सजाया गया है। गणेश मंदिर के महंत के सानिध्य में सुबह गणेश जी का अभिषेक कर मोदक चढ़ाया गया। साथ ही गणेश जी पांच झाकियों में अलग-अलग पोशाक में नजर आए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।