(Bikaner, Bikaner)
आरपीएससी के बाद अब सेनाभर्ती में भी गड़बड़ी के मामले सामने आने लगे है। मामला बीकानेर का है। जहा आज सेना भर्ती की लिखित परीक्षा होनी थी। लेकिन परीक्षा होने से पहले ही पेपर बाजार में आ गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 संदिग्ध लोगों केा हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हिरासत में लिए गए लोगों में से 4 सेना के पूर्व अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि यह प्रतेक छात्र से दो से ढ़ाई लाख रुपए लेते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने कबूल किया है कि वो पिछले 22 साल से यह गोरखधंधा कर रहे है। इस बार रात को 12 बजे इन्होने 40 छात्रों से पैसा लिया है और उनके लिए बस भी हायर की थी। इनका इरादा था कि बस में पर्चा सोल्व करवा कर सभी को परीक्षा केंद्र भेजा जाए। लेकिन पुलिस की चैकसी के चलते इनकी यह योजना फेल हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।