बिहार विधान परिषद की एक मात्र सीट से राजद का होगा उम्मीदवार, भोला यादव होंगे प्रत्याशी,
(BIHAR, India) 11 सिंतबर को होने वाले बिहार विधान परिषद की एक मात्र सीट के लिए चुनाव में उम्मीदवार राजद से होगा। प्रदेश में सत्तासीन पार्टी जदयू विधानसभा की दस सींटों के उपचुनाव में भाजपा की सफलता को रोकने में नाकामयाब रही थी। जिसेक बाद जदयू ने विधान परिषद ने एक मात्र सीट राजद के लिए छोड़ दी है। राजद ने लालू प्रसाद और राबडी देवी से लंबे समय से व्यक्तिगत तौर पर जुडे़ भोला यादव को बिहार विधान परिषद की उक्त सीट के लिए उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि सभी घटक दलों से राय-मशविरा करने के बाद भोला यादव को उम्मीदवार बनाया है। जो एक सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।