(BIHAR, India)
उपचुनावों में जीत के बावजूद राजद, जद यू और कांग्रेस का महागठबंधन लंबे समय तक नहीं चलेगा। ये कहना है लोजपा नेता रामविलास पासवान का। उन्होंने कहा कि ये दल संयोग से जीत गए। इनकी खुशी लंबे समय तक नहीं टिकेगी। लेकिन पासवान ने राजग के खराब प्रदर्शन में कुछ कमियों के रहने की भी बात कही। जिसमें प्रत्याशी चयन भी अहम था। केंद्रीय मंत्री पासवान ने कहा कि इन दलों के महागठबंधन का राज्य और राज्य के बाहर कोई अस्तित्व नहीं है। बिहार में भी खत्म होते अस्तित्व के बीच ये दल एक साथ आए। लेकिन इनका जश्न अब लंबे समय तक नहीं चलेगा। साथ ही ये तीनों दल किस बात का जश्न मना रहे हैं। जबकि सबसे अधिक चार सीटें तो भाजपा ने जीती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।