केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने गिनाई मोदी सरकार की सौ दिन की उपलब्धियां...........
(Amber, Jaipur) एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आए केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर मीडिया से रूबरू हुए। जावडेकर ने बताया कि केन्द्र सरकार को सत्ता में आए तीन 3 महीने का समय हो चुका है ओर उनके पास सरकार की अनेक उपलब्धिया है। उन्होने कहा कि बारिश के देरी के कारण महंगाई बढी , लेकिन सरकार ने सौ लाख टन अनाज का भंडारण कर ओपन बाजार में पहुचाया ...जिससे महंगाई लगाम लगी। जावडेकर ने मोदी सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए कहा कि महंगाई और विपक्ष के आरोपों के बीच हम ने विकास दर , बिजली उत्पाद और कोयला उत्पादन को बढाया। केद्रीय मंत्री जावडेकर ने बताया कि इन तीन महिनों में देश में देशी और विदेशी निवेश का माहौल बना है ..बिजली संकट पर मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण कोयला उत्पादन ठप होने से देशभर में बिजली संकट हो गया है। देश की बाघों की घटती संख्या को लेकर मोदी सरकार भी चिंचित है। ये कहना है केन्द्रीय केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर का। जयपुर दौरे पर आए केन्द्रीय मंत्री ने जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में बाघ प्रदर्शनी का उदघाटन किया। इसके मौके पर उन्होने अपने संबोधन में बताया कि बाघ संरक्षण के लिए केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने स्पेशियत टाईगर प्रोजेक्शन फोर्स का गठन किया गया। इस मौके पर जावडेकर ने आतंकवाद को देश के लिए बडा खतरा बताते हुए कहा कि ड्रग कारोबार और वन्य जीवों के अंगों की तस्करी से आना वाला बडा पैसा आतंकवादियों को भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि बाघ और प्रकुति अच्छी पेटिंग और फोटोग्रामी करने वालों की हर साल केन्द्रीय सरकार सम्मानित करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।