महाराष्ट्र में हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी जीतेगी: उद्धव ठाकरे
(MAHARASHTRA, India) उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में हिंदुत्व का मुद्दा नहीं होने की वजह से बीजेपी की हार हुई। उन्होंने हरियाणा में बीजेपी और कुलदीप बिश्नोई के गठबंधन टूटने का जिक्र करते हुए बिश्नोई पर ही निशाना साधा। सामना में लिखा कि पहले लग रहा था कि बिश्नोई कोई करिश्मा कर पाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गठबंधन में टूट की वजह भी हिंदुत्व का मुद्दा ही रहा। शिवसेना के मुखपत्र सामना में महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन पर मुहर लगा दी गई है। गठबंधन की रूपरेखा को लेकर अहम फैसला चार सितंबर को सकता है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 4 को मुंबई में होंगे। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि महाराष्ट्र में बीजेपी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शिवसेना कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।