अजमेर के किशनगढ़ में दर्दनाक हादसा, ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत के बाद आग,
(Rajasthan, India) अजमेर-जयपुर हाईवे स्थित बांदरसिंदरी चैराहे के पास कल हुए एक दर्दनाक हादसे में पांच की मौत हो गई। ट्रेलर और ट्रक में भिड़ंत के बाद डीजल टैंक में विस्फोट से दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। ट्रेलर में सवार तीन व्यापारियों सहित पांच लोग जिंदा जल गए। ट्रक के चालक खलासी हादसे के तुरंत बाद कूद गए। जिससे वे बच गए। तीनों व्यापारी सुभयसिंह, नानाराम माली और मुकेश माली अलवर के रहने वाले थे और अहमदाबाद से टाइल्स खरीदकर दिल्ली जा रहे थे। इनके साथ ट्रेलर चालक शाहपुरा निवासी रामकुमार खलासी दीपू भी जल गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। फायर ब्रिगेड के चार वाहनों ने आग पर पौन घंटे में काबू पाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।