पंजाब, हरियाणा में 65 प्रतिशत कम बारिश हुई
(HARYANA, India) चंडीगढ़ मौसम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यहां कहा कि दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में 65 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस साल एक जून और 31 अगस्त के बीच की अवधि के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में सामान्य 400.7 मिलीमीटर बारिश के विपरीत केवल 138 मिलीमीटर बारिश हुई जो 65 प्रतिशत कम है। पड़ोसी हरियाणा में भी इस अवधि में स्थिति खराब रही। राज्य में सामान्य 380.3 मिलीमीटर के मुकाबले महज 131.3 मिलीमीटर बारिश हुई जो 65 प्रतिशत कम है। अधिकारी ने रेखांकित किया कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी 1 जून से 31 अगस्त के बीच की अवधि में 65 प्रतिशत कम बारिश हुई और इस शहर में सामान्य 689.9 मिलीमीटर के मुकाबले महज 244.7 मिलीमीटर बारिश हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।