दिल्ली में पूरा होगा घर का सपना, DDA की स्कीम आज से लॉन्च
(DELHI, India) डीडीए हाउसिंग स्कीम के तहत कुल 25034 फ्लैट मिलेंगे। शुरू में 15 लाख फॉर्म छपवाए गए हैं। माना जा रहा है कि इसकी संख्या और बढ़ानी पड़ेगी। फॉर्म की कीमत 200 रुपये है और यह 13 बैंकों में उपलब्ध हैं। इन्हें ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। फ्लैट की विस्तृत जानकारी डीडीए के वेबसाइट पर उपलब्ध है। फॉर्म 9 अक्टूबर तक भरे जा सकते हैं और फ्लैट के लिए ड्रॉ 29 अक्टूबर को निकाले जाने की संभावना है। स्कीम में बुकिंग के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदक को एक लाख रुपये की राशि देनी होगी, जबकि ईडबल्यूएस श्रेणी वाले आवेदकों को 10 हजार रुपये देने होंगे। अगर लकी ड्रॉ में आवेदक के नाम पर फ्लैट अलॉट नहीं होता है तो उनकी रकम वापस कर दी जाएगी। डीडीए के उपाध्यक्ष बलविन्द्र कुमार ने कहा, ‘डीडीए आवासीय योजना 2014 अब आधिकारिक तौर पर खुल गई है। हम योजना के अंतर्गत 25,034 मकान पेश कर रहे हैं, जिनमें 22,627 एक कमरे वाले फ्लैट हैं। इनमें से 896 फ्लैट हरित प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए 2010 के बाद बनाए गए हैं।’ योजना के तहत 7 लाख रूपए से लेकर 1 करोड़ 20 लाख रूपए मूल्य की कीमत के फ्लैट जारी किए गए हैं इनमें आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी, जनता फ्लैट और एक कमरे के अपार्टमेंट शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।