(BIHAR, India)
ऑटो स्टैंडों की बंदोबस्ती के विरोध में चालकों ने आज सुबह से ही ऑटो का परिचालन बंद कर दिया है। इससे लोगों को खासा परेशानी हो रही है। पटना में ऑटो को लाइफ लाइन माना जाता है और सोमवार को इनकी हड़ताल से स्कूली छात्रों से लेकर ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी समस्या हो रही है। चालकों की मांग है कि निगम जब तक वसूली को नहीं रोकेगा, विरोध जारी रखेंगे।बताते चलें कि रविवार को भी पटना जंक्शन से सात रूटों पर करीब 200 चालकों ने ऑटो नहीं चलाए। इससे लोगों को परेशानी हुई। पटना जिला ऑटो रिक्शा चालक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन मिश्रा ने कहा कि निगम को ओर से स्टैंड किराया नहीं लेने के आश्वासन के बाद भी ठेकेदार वसूली कर रहे हैं। रविवार से स्टैंड पर प्रति फेरा दस रुपए वसूली शुरू की गई। इधर, ऑटो चालकों की मनमानी पर प्रशासन पर मौन है। इसके पहले भी चालक हड़ताल कर चुके हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।