राजस्थान विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा उफान पर......
(Rajasthan, India) कांग्रेस के पास विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली हार के चलते उपचुनाव में खोने के लिए कुछ नहीं है। फिलहाल कांग्रेस वैर,नसरीबाद और सूरजगढ़ सीट पर खुद को मजबूत मानकर चल रही है। बात अगर सूरजगढ़ सीट की करें तो यहां पर चुनाव हाईप्रोफाइल हो गया है। कांग्रेस की ओर से जहां श्रवण कुमार यादव। वहीं सत्तारुढ भाजपा ने बाहरी दिगंबर सिंह को यहां से चांस देकर कांग्रेस को मुकाबले में ला दिया है। वैर में भी कड़ा मुकाबला है। भजनलाल को टिकट दिलाने वाले विधायक विश्वेंन्द्र सिंह ने जीत को नाक का सवाल बना लिया है। सिंह के सक्रिय होने से कांग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में है तो दूसरी और शिक्षा मंत्री ने यहां की कमान संभाल रखी है। वहीं कोटा दक्षिण में बीजेपी और कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है। यहां पीडब्लूडी मंत्री युनूस खान ने मोर्चा संभाल लिया है। इधर नसीराबाद में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव सभा को सम्बोधित करने पहुंचे। बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाले हाडौती में कोटा दक्षिण में हो रहे उपचुवाव को लेकर दोनों ही पार्टियां ने कमर कस ली है। बीजेपी ने सभी बड़े नेता इन दिनों हाडौती का रूख कर रहे है तो कांग्रेस आठ महीने के प्रदेश सरकार कामकाजों को जनता का बता कर वोट मांग रही है। कोटा दक्षिण सीट वैसे तो बीजेपी की परम्परागत सीट बन गई है लेकिन उपुचनाव में दो विधायको प्रहलाद गुजंल और भवानी सिंह राजावत की चुनाव से दूरी बीजेपी के लिए सिरदर्द बनी हुई है। सांसद दुष्यंत सिंह से लेकर प्रदेश के मंत्री इस सीट पर प्रचार अभियान में लगे है। सांसद ओमबिरला इस सीट से तीन बार विधायक का चुनाव जीते है लेकिन इस बार उनको प्रत्याशी संदीप शर्मा के लिए जनता से वोट मांगने है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।