कन्नूर जिले में RSS कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में आज केरल बंद
(KERALA, India) पुलिस के अनुसार आरएसएस पदाधिकारी ई मनोज पर गिरोह ने घात लगाकर बम फेंका फेंका और फिर उस पर धारदार हथियार से वार कर उसे मार डाला। उसके बाद गिरोह के लोग वहां से भाग गए। आरएसएस और भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे माकपा का हाथ है । उन्होंने आज राज्य में दिनभर की हड़ताल बुलायी है। राज्य की राजधानी में मौजूद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस हत्या की निंदा की है। इस क्षेत्र में पहले आरएसएस और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा होती रही है लेकिन पिछले कुछ महीनों से शांति बनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक लेकिन हाल में भाजपा और माकपा द्वारा एक दूसरे के कार्यकर्ता को अपने खेमे में लाने के चलते फिर तनाव पैदा हो गया है। पिछले साल एक प्रमुख स्थानीय नेता की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता माकपा में शामिल हो गए थे। बदले में भगवा दल ने पिछले महीने ढेरों कार्यकर्ताओं को अपने पाले में कर लिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।