(Bharatpur, Rajasthan)
राधाअष्टमी के मौके पर आज सुबह से ही मन्दिर राधारानी के जयकारों से गुंजायमान हो रहे हैं । भरतपुर के राधाकृष्ण मंदिरों में मंत्रोच्चार के साथ राधारानी का पंचामृत से अभिषेक किया गया । आज सुबह साढे तीन बजे से ही श्रृद्धालुओं का राधाकृष्ण के मन्दिरों में पहुंचना शुरू हो गया और जैसे ही चार बजे से राधारानी का अभिषेक होना शुरू हुआ तो जयकारों से मन्दिर गुंजायमान होने लगे। शहर के बिहारीजी मन्दिर , मोहनजी मन्दिर , गोपालजी मन्दिर , राधारमनजी मन्दिर सहित सभी राधाकृष्ण मन्दिरों में राधाष्टमी पर्व मनाया गया और मन्दिरों में आकर्षकफूलबंगला झांकी सजाई गई। दधीची जयंती पर दधीची समाज की ओर से शहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद रामचरण बोहरा ने महर्षि दधीची के योगदान की सराहना की । वहीं जस्टिस प्रेम शंकर आसोपा ने महर्षि दधीची के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और देशहित में योगदान करने की बात कही। दाधीच समाज की ओर से एक सप्ताह तक शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज के प्रदेशाध्यक्ष प. योगेश दाधिच ने कहा कि इस अवसर पर देहदानियों का सम्मान कियाजाएगा ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।