(Dhariawad, Udaipur)
उदयपुर से नसीराबाद जाते वक्त अल्प समय के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भीलवाड़ा में रूके। उन्होने राज्य में मौजूदा बिजली कटौती को राज्य सरकार की लापरवाही बताते हुए इसे सरकार का कुप्रबंध बताया हैं। इसके कारण जनता को भारी परेशानियां उठानी पड रही हैं और जनता में फैले इसी आक्रोश का लाभ कांग्रेस को आगामी चुनाव में मिलेगा। गहलोत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए नौ महीने पुरानी वसुन्धरा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार आज तक मंत्रीमण्डल का ही विस्तार नहीं कर पायी तो वो विकास कार्य कैसे संभव करेगी। इसके कारण अभी तक भाजपा के कार्यकर्ताओं और विधायकों में कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा है। गहलोत ने ये भी कहा कि सरकार ने हमारे सरकार द्वारा चलायी गई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।