धौलपुर के बसईनबाब कस्बे में सरकारी अस्पताल से नवजात हुआ गायब....
(Bari, Dhaulpur) धौलपुर जिले के सैपऊ उपखण्ड के बसईनबाब कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीती रात एक प्रसूता ने दो जुड़वां बच्चांे को जन्म दिया, जिसमें से एक बच्चा अल सुबह गायब हो गया और दूसरे बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे के गायब होने के मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने खेरागढ़, बसईनबाव रोड़ पर जाम लगा दिया और स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन कर चिकित्सा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि जागीरपुरा निवासी भूरी सिंह ने अपनी पत्नी को प्रसव की पीड़ा होने पर बसईनबाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार की सायं 6 बजे भर्ती कराया। उसके पश्चात रात 8 बजे उसकी पत्नी श्रीमती ने दो बच्चों को एक साथ जन्म दिया। रात को अचेत अवस्था में प्रसूता पड़ी रही और उसकी सास भी बाहर सो गई। उसके बाद किसी को पता नहीं चला की नवजात शिशु को कौन ले गया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने सीएससी पर विरोध प्रदर्शन कर चिकित्सा विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और उसके बाद ग्रामीणों ने खेरागढ़-बसईनबाव मार्ग पर जाम लगा दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।