(Rajasthan, India)
अजमेर में गंज थाना इलाके में दिनदहाडे हुई फायरिंग से अफरातफरी मच गई। मामला देहली गेट चैराहे का है, जहां सम्पति विवाद को लेकर कोटा से आए युवकों ने पिस्तौल तान कर गोलियां चला दी। सिपाही लक्ष्मण की तत्परता से तीनों युवकों को दस्तयाब कर गंज थाने लाया गया है। हमलावरों के पास से देशी कट्टा सहित हथियार बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार कोटा के तीन युवक अश्विनी, विकास और अवरेज अजमेर दरगाह आए थे। विकास और अवरेज का अश्विनी से पुराना सम्पति विवाद है, जिसके चलते देहली गेट चैराहे पर अवरेज ने अश्विनी पर देशी कटटा तान कर फायर कर दिया। हमले के दौरान हमलवार का साथी विकास भी घायल हुआ है। दिन दहाडे गोली चलने से भीड़ भाड़ वाले इलाके में अफरातफरी मच गई। वहीं सिपाही लक्ष्मण ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को धर दबोचा। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी गंज थाने पहुंच गए। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। साथ ही इलाके में पुलिस का जाब्ता भी तैनात किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।