हाउसिंग स्‍कीम: डीडीए की वेबसाइट बहाल, दो दिन में 18 लाख हिट्स
(DELHI, India) डीडीए के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि कल आवासीय योजना पेश किए जाने के बाद वेबसाइट पर 18.25 लाख हिट्स आ चुकी हैं। इस योजना के तहत 25,000 फ्लैटों की पेशकश की गई है। अधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन सेवा को बहाल कर दिया गया है और सर्वर को बढ़ते ट्रैफिक के मद्देनजर अपग्रेड किया गया है। यह वेबसाइट डीडीए.ओआरजी.इन कल बैठ गई थी। योजना की शुरुआत में ही पांच लाख से अधिक हिट होने के बाद कुछ ही घंटे में साइट बैठ गई। डीडीए के निदेशक सिस्ट्र वी.एस. तोमर ने कहा कि योजना शुरू होने के दिन हमें 11 लाख हिट मिले। अन्य दिनों में हमारी वेबसाइट को आमतौर पर 2.5 से 3,000 ऑनलाइन उपयोक्ता मिलते रहे हैं। कुल मिलाकर पहले दो दिन में हमें 18.25 लाख हिट मिले। तोमर ने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं को बेहतर रखने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीडीए ने अपने सर्वर को अपग्रेड करने के लिये प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।