प्रदेश भर में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल........
(Bayana, Bharatpur) जयपुर संभाग की 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर ठप हो गई है। 108 एंबुलेंस सेवा यूनियन ने बीकानेर में पिछले दिनों हुई हड़ताल के बावजूद सरकार द्धारा मांग पूरी नही होने पर सुबह 8 बजें से कार्य बहिस्कार शुरू कर दिया है।
इसके चलते जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर और झुंझूनू जिलों की करीब 122 एंबुलेंस खडी है। हालाकी राज्य सरकार ने 108 संचालक कंपनी को वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे । यूनियन की 11 सूत्रीय
मांग पत्र पर पिछले दिनों हुई हडताल के दौरान अतिरिक्त श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में वार्ता हुई थी और कंपनी ने सभी मांगों को मानने की आश्वासन दिया था लेकिन निष्कासित 16 कर्मचारियों को वापिस नहीं लिया गया है।. इसके बाद भी मांग नहीं माने जाने पर 5 सितम्बर को अजमेर संभाग, सात सितम्बर को जोधपुर संभाग, नौ सितम्बर को उदयपुर संभाग, 11 सितम्बर को भरतपुर संभाग, 13 सितम्बर को कोटा और 15 सितम्बर को बीकानेर संभाग की एंबुलेंस सेवा बंद हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।