उग्रवादी संगठन झारखंड टाइगर के गिरफ्तार सरगना का खुलासा......
(JHARKHAND, India) पुलिस ने उग्रवादी संगठन झारखंड टाइगर के सरगना समेत पांच उग्रवादियों को गिद्दी के चुंबा गांव से गिरफ्तार किया है, सरगना राजकुमार गुप्ता उर्फ विजय बड़कागांव के चानो का निवासी है, उसके साथ टंडवा के कुंडी निवासी संदीप साव, बेलतू के नकुल साव, नापो के रामचंद्र साव और जिकट के प्रकाश साव को भी दो देसी कारबाइन, 10 गोलियां, छह मोबाइल और दो मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया है. यह उग्रवादी संगठन लेवी वसूली के लिए बड़कागांव, उरीमारी, गिद्दी, चरही, टंडवा, कुजू, रामगढ़, रांची, घाटो समेत कई क्षेत्रों में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. गिरफ्तारी के बाद सरगना राजकुमार गुप्ता ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि उग्रवादी संगठन झारखंड टाइगर का गठन कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने किया था. उसका कहना है कि मंत्री योगेंद्र साव संगठन को समय-समय पर आर्थिक मदद देते थे. यही नहीं, राजकुमार गुप्ता ने बताया कि वह एक अन्य उग्रवादी के साथ मंत्री के रांची स्थित आवास पर जा चुका है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।