(BIHAR, India)
राज्य कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छाप दिखी। कैबिनेट ने मांझी के गृह जिले गया में दो ट्रैफिक थाना और दो डीएसपी के पद को मंजूरी दी। वहीं नीतीश के गांव में भी पुलिस आेपी के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में गया और बोधगया में एक-एक यातायात थाना खोलने और बोधगया में एक डीएसपी और गया में एक ट्रैफिक डीएसपी का पद सृजित करने का निर्णय लिया गया।गया के यातायात थाने के लिए 219 और ट्रैफिक डीएसपी के कार्यालय के लिए 15 पदों के सृजन को भी मंजूरी मिली। वहीं बोधगया के यातायात थाने के लिए 60 और डीएसपी कार्यालय के लिए 15 नए पद सृजित किए गए हैं। नीतीश के गांव में पुलिस चौकी के लिए 31 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। साथ ही झंझारपुर आरएस शिविर को ओपी के रूप में सृजित किया है। इसके 14 पद मंजूर हुए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।