राजस्थान में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल, आम जनता को हो रही है भारी परेशानी,
(Bayana, Bharatpur) जयपुर संभाग की 108 एंबुलेंस सेवा बंद होने से मरीजों को परेशानी हो गई है। प्रदेश की 108 एंबुलेंस सेवा कर्मचारी यूनियन ने सरकार द्वारा अपनी मांगें नहीं मानने पर यह सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। एंबुलेंस सेवा कर्मचारी यूनियन ने बुधवार सुबह 8 बजे से कार्य बहिष्कार शुरू किया। जिस कारण जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर और झुंझूनू जिलों की एंबुलेंस गाड़ियों के पहिए थम गए। हालाकि राज्य सरकार ने 108 संचालक कंपनी को वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे, लेकिन मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है। 108 कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि जल्द ही मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 5 सितंबर से अन्य संभागों में भी कार्य बहिष्कार शुरू होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।