बारिश के बावजूद वकीलों का महापड़ाव जारी, हाइकोर्ट परिसर में सुरक्षा का बंदोबस्त,
(Bhopalgarh, Jodhpur) न्यायिक भ्रष्टाचार और अवमानना कानून के दुरूपयोग के विरोध में न्यायिक कामकाज का बहिष्कार कर रहे राजस्थान के हजारों वकीलों ने राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ के परिसर में महापडाव डाल रखा है। बारिश के बाद भी बडी संख्या में वकील महापडाव स्थल पर जमे हुए हैं। आंदोलन के उग्र रूप लेने की आंशका के चलते हाइकोर्ट परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं आंदोलन को लेकर कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवानी ने जयपुर और जोधपुर हाइकोर्ट के न्यायाधीशों के साथ ही शिकायत निवारण कमेटी से वकीलों की मांगों पर चर्चा की। गौरतलब है कि वकील पिछले 57 दिनों से हडताल पर है और महापडाव जारी रहने पर प्रदेशभर से वकीलों की संख्या बढने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखकर हाइकोर्ट प्रशासन वकीलों के आंदोलन को समाप्त कराने के लिए प्रयास कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।