महाराष्ट्र का बंटवारा नहीं होने देंगे: शिवसेना
(MAHARASHTRA, India) शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा, ‘ (महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री) अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया था कि भाजपा महाराष्ट्र को दो हिस्सों में बांटने की कोशिश कर रही है । हम ऐसा कहने के लिए उन्हें बधाई देते हैं । महाराष्ट्र के बंटवारे की मांग करने वाली भाजपा हो या कोई और पार्टी, हम ऐसा नहीं होने देंगे ।’ शिवसेना चव्हाण द्वारा सोमवार को दिए गए उस बयान का हवाला दे रही थी जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा का ‘गुप्ता एजेंडा महाराष्ट्र को बांटना है’ और ‘एक अलग विदर्भ राज्य’’ की स्थापना करना है। सामना’ के संपादकीय में भी दावा किया गया कि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हर चाल चल सकता है पर उन्हें सिर्फ नाकामी हाथ आएगी ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।