राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि अगर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने जितना लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बोला उससे ज्यादा बोला होता तो उसे 44 सीटें भी नहीं मिलतीं। उन्होंने कहा, ‘दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें कम सीटें मिलीं क्योंकि राहुल गांधी चुप रहे। लेकिन जो उन्होंने बोला उससे ज्यादा बोला होता तो कांग्रेस को लोकसभा में 44 सीटें भी नहीं मिलतीं।’ महाराष्ट्र दौरे के समय शाह ने इन कयासों को भी विराम देने का प्रयास किया कि भाजपा की पुरानी सहयोगी शिवसेना द्वारा सीटों की मांग के कारण दोनों के बीच काफी तनाव है। उन्होंने उद्धव के आवास ‘मातोश्री’ पर उनसे मुलाकात के निमंत्रण को स्वीकार किया। शाह ने शिवाजी पार्क में शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की ‘समाधि’ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।