(JHARKHAND, India)
टाइगर ग्रुप के सरगना राजकुमार गुप्ता ने पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने कोर्ट में जो कन्फेशन रिपोर्ट सौंपी है, उसमें मास्टर माइंड राजकुमार गुप्ता ने मंत्री योगेंद्र साव को टीम लीडर बताया है। साथ ही मंत्री के एक करीबी राजू साव पर टाइगर ग्रुप के सदस्यों को ट्रेनिंग देने की बात कही है। राजकुमार ने कहा है कि मंत्री के दिए पैसे से ही बाइक और एके-47 राइफल खरीदी गई। एसपी मनोज कौशिक ने सभी आरोपियों से अलग-अलग तीन घंटे तक अकेले में गहन पूछताछ की। पहले दौर की पूछताछ के बाद एसपी मनोज कौशिक ने मीडिया को बताया कि गुरुवार को पहले राउंड की पूछताछ में संगठन से जुड़े और चार लोगों के नाम आए हैं। इनमें कुछ समर्थक हैं तो कुछ सीधे संगठन से जुड़े हुए हैं। पुिलस टीम बनाकर इनकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। अगर जरूरत हुई तो आरोपियों की रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट से आग्रह करेंगे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।