(JHARKHAND, India)
पूरे झारखंड में करमा पूजा महोत्सव की गूंज सुनाई देने लगी है. आदिवासी मुंडा और उरांव समाज बहुल क्षेत्र में करमा राजा के स्वागत में गीत गाये जा रहे हैं. माना जाता है की आज करमा राजा घर आंगन और अखाड़ा में आयेंगे और आशीष देंगे. समाज के अखाड़ा में करमा डाली की स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही है और नृत्य गीत संगीत से उत्सव मनाया जा रहा है. गुरुवार को समाज के लोग अपने क्षेत्र के जंगल में गये और करमा राजा को निमंत्रण दिया. पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना कर करम डाली को चिह्न्ति कर उसमें सफेद धागा बांधा. राजा से करमा पूजा के दिन आने का आग्रह किया. आज मांदर और नगाड़े की थाप पर नृत्य करते हुए समाज के लोग जंगल में जायेंगे और करमा-धरमा के नाम से दो करम डाली काट कर लायेंगे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।