राष्ट्रपति से केजरी की गुहार, दिल्ली में BJP को सरकार बनाने का न्योता न दें
(DELHI, India) पार्टी ने दिल्ली विधानसभा तुरंत भंग करने की भी मांग की। ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के 22 विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जिसमें पार्टी ने कहा कि भाजपा को सरकार बनाने के लिए बुलाना ‘लोकतंत्र की हत्या’ होगी। केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमने राष्ट्रपति से मुलाकात की और उनसे कहा कि हमारी पार्टी :आप: चुनाव चाहती है। हम सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं और हम किसी का समर्थन नहीं करेंगे। कांग्रेस ने भी साफ कर दिया है कि वह किसी का समर्थन नहीं करेगी। ऐसी स्थिति में भाजपा किस तरह सरकार बना सकती है, जब उनके पास जरूरी संख्याबल ही नहीं है?’ भाजपा को सरकार बनाने के लिए न्योता देने की इजाजत मांगने वाले उप-राज्यपाल पर हमला बोलते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यदि भाजपा को आमंत्रित किया जाता है तो यह लोकतंत्र की हत्या होगी। यह असंवैधानिक होगा।’ उन्होंने कहा, ‘वे विधायकों को खरीद कर और खरीद-फरोख्त में शामिल होकर ही सरकार बना सकते हैं।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।