(Rajasthan, India)
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजधानी स्थित हाइकोर्ट परिसर में वकीलों का महापड़ाव आज भी जारी है। शनिवार को महापड़ाव स्थल पर बाहरी जिलों से आने वाले वकीलों की आवाजाही दिन भर लगी रही। वहीं हाइकोर्ट प्रशासन की अपील पर हड़ताल वापस लेने के लिए हाइकोर्ट बार एसोसिएशन में कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में एडवोकेट्स संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बार कौसिंल सदस्यों ने भी हिस्सा लिया और हड़ताल वापस लेने पर चर्चा की। बैठक में वकीलों के एक गुट के विरोध के चलते संघर्ष समिति को बैकफुट पर आना पड़ा और हड़ताल जारी रखने का फैसला लेना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।