जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ में फंसे राजस्थान के 250 से भी ज्यादा लोग
(Asind, Bhilwara) जम्मू और कश्मीर में आई बाढ़ में भीलवाड़ा के भी करीब एक सौ चालीस लोग फंसे हैं। जिनसे पिछले 24 घंटों में परिजनों का भी कोई संपर्क नहीं हुआ है। जिसके बाद उनका रो रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों ने कार्यवाहक जिला कलक्टर गिरिराज वर्मा से मुलाकात कर अपने बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने की गुहार लगाई। बागरिया समाज के ये लोग कश्मीर में झाड़ू बेचने गए थे। जहां वे बाढ़ में घिर गए थे। राज्य घुमन्तु बोर्ड की सदस्य नारायणी बागरिया और बाढ़ में फंसे लोगों के परिजनों ने राजस्थान और कश्मीर दोनों सरकारों पर कोई मदद नहीं करने का आरोप भी लगाया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।