(Bairgania, Sitamarhi)
प्रखंड के मध्य विद्यालय, बेलाही निलकंठ में शनिवार को एमडीएम के तहत बने खिचड़ी में गिरगिट गिर गया था. खिचड़ी खाने से करीब 124 बच्चे बीमार हो गये. कै-दस्त व पेट दर्द की शिकायत पर ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चों को पीएचसी में भरती कराया. सूचना मिलते ही सीओ समीर कुमार, थानाध्यक्ष विक्रमादित्य प्रसाद और पीएचसी के चिकित्सक डा जय विनोद गुप्ता स्कूल में पहुंचे. सीओ ने भी अपने वाहन से बीमार बच्चे को पीएचसी भेजना शुरू किया.वही डा गुप्ता स्कूल में ही कुछ बच्चों का इलाज शुरू कर दिये. इस बीच मामले की जांच को बीइओ जयजय राम राय भी स्कूल में पहुंचे. तब तक यह मामला जंगल में आग की तरह फैल गयी. देखते ही देखते स्कूल में भीड़ जुट गयी. आक्रोशित ग्रामीण प्रधान शिक्षक दिलीप कुमार और शिक्षकों को अपने कब्जे में लेने की कोशिश किये, लेकिन उग्र भीड़ की मंशा को भांप प्रधान और शिक्षक किसी तरह जान बचा कर स्कूल से फरार हो गये. ग्रामीणों का कहना था कि बच्चों द्वारा खिचड़ी में छिपकली होने की शिकायत करने पर प्रधान व शिक्षकों ने बच्चों को जबरन खिचड़ी खाने को मजबूर किया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।