आज से शुरू हुए कनागत, 16 दिन तक नहीं हो सकेंगे मांगलिक कार्य,,
(Rajasthan, India) आज प्रदेशभर में अनंत चतुर्दशी मनाई जा रही है । इस मौके पर महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ भगवान अनंत की पूजा करेंगी। अनंत भगवान की आराधना के पर्व में महिलाएं चैदह गांठ का अनंत का धागा और सर्प की आकृति की मूर्ति स्थापित करेंगी और पूजन करेंगी। उधर परंपरानुसार जगह-जगह भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्राएं निकलेंगी और जल सरोवरों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होंगे। वहीं जैन मंदिरों में 24 तीर्थंकरों की साजो के साथ मंडल विधान पूजा की जाएगी। श्रद्धा का पक्ष कनागत आज से शुरू हो गए हैं। 23 सितंबर तक इस कारण मांगलिक कार्य बाधित रहेंगे। सामान्य रूप से हर बार आश्विन कृष्ण प्रतिपदा से श्राद्ध पक्ष शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस वर्ष प्रतिपदा तिथि का क्षय हो रहा है इस कारण भाद्रपद पूर्णिमा मंगलवार से ही श्राद्ध शुरु हो जाएंगे। इस दिन पूर्णिमा सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक है, इसके बाद प्रतिपदा आरंभ हो रही है। प्रतिपदा मध्य रात्रि को 12 बजकर 42 मिनट तक व्याप्त है।चूंकि श्राद्ध में अपराह्न व्यापिनी तिथि ग्रहण की जाती है इस कारण प्रतिपदा का श्राद्ध भाद्रपद पूर्णिमा मंगलवार को रहेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।