(Bikaner, Bikaner)
बीकानेर जैसलमेर राजमार्ग पर शोभासर गांव के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई । हादसे के बाद ट्रोला भी खाई में पलट गया। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जिसे नाल पुलिस ने कब्जे में लिया और सभी मर्तको के शव पी बी एम पोस्टमार्टम के लिए रखवायें। ट्रक चालक के अनुसार तेज गति के कारण कार असंतुलित हो गई और गलत दिशा में आकर ट्रोले में घुस गई । हालांकि उन्होंने बचाने की कोशिश भी की लेकिन गति अधिक होने के कारण हादस घटित हो गया । मृतक तीन लोग पाली के है जबकि एक जेतारण का बताया जा रहा है ये लोग लूणकरणसर में पारिवारिक समारोह में भाग लेने जारहे थे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।